भारत

राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम-के), कुंडली ने आज अपना पांचवां दीक्षांत समारोह मनाया

राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम-के), कुंडली ने आज अपना पांचवां दीक्षांत समारोह मनाया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) की सचिव अनीता प्रवीण ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में उनके साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मिन्हाज आलम और हल्दीराम के प्रबंध निदेशक पंकज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के दिग्गजों की भी उपस्थिति रही।

निफ्टेम-के के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव ने समारोह का उद्घाटन किया। डॉ. एच.एस. ओबेरॉय, निदेशक ने स्वागत भाषण दिया। विभिन्न कार्यक्रमों में, 408 बी.टेक, 233 एम.टेक, 84 एमबीए और 39 पीएचडी सहित कुल 764 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। अनीता प्रवीण ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निफ्टेन-के के योगदान की सराहना की और शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

डॉ. एच.एस. ओबेरॉय ने उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, 10 पेटेंट, 300 से अधिक शोध प्रकाशन और प्रभावशाली प्लेसमेंट दरों, बी.टेक के लिए 86 प्रतिशत, एम.टेक के लिए 80 प्रतिशत और एमबीए स्नातकों के लिए 96 प्रतिशत का उल्लेख किया। विशेष अतिथि पंकज अग्रवाल ने उद्योग में स्नातकों के भविष्य के योगदान पर विश्वास व्यक्त किया।

प्रोफेसर राव ने कार्यक्रम का समापन करते हुए, खाद्य प्रौद्योगिकी में भविष्य के दिग्गजों को पोषित करने के लिए निफ्टेम-के की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इस वर्ष के दीक्षांत समारोह के महत्व पर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार सभी स्नातकों को डिग्री दी गई, जो संस्थान की उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

DGCA ने जायरोप्लेन पायलटों के लिए प्रशिक्षण ढांचा प्रस्तुत किया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…

11 घंटे ago

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

11 घंटे ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

11 घंटे ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

14 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

14 घंटे ago