भारत

गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है

आज राष्ट्रीय गणित दिवस है। यह दिवस भारत के सबसे प्रतिभाशाली और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

राष्‍ट्रीय गणित दिवस रामानुजन की अविश्वसनीय उपलब्धियों और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। रामानुजन का जन्म वर्ष 1887 में तमिलनाडु के ईरोड में हुआ था। उनके पास गणित की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं थी, फिर भी उन्होंने स्व–शिक्षण से संख्या सिद्धांत यानी Number Theory, अनंत श्रेणी और जटिल गणितीय विश्लेषण में अद्‌भुत योगदान दिया। हार्डी–रामानुजन संख्या‘ उनकी प्रतिभा का एक प्रसिद्ध उदाहरण है। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में रामानुजन की 125वीं जयंती पर इस दिन की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जगाना और मानवता के विकास में गणित के महत्व को समझाना है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

13 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

14 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

14 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

14 घंटे ago