भारत

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए जम्‍मू में रियासी स्थित श्री माता वैष्णोदेवी आयुर्विज्ञान संस्‍थान की MBBS मान्‍यता रद्द की

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग–एनएमसी के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड–एमएआरबी ने न्यूनतम मानकों का अनुपालन न करने पर जम्मू–कश्मीर के रियासी स्थित श्री माता वैष्णो देवी चिकित्सा उत्कृष्टता संस्थान की अनुमति रद्द कर दी है। एमएआरबी ने जारी आदेश में कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए काउंसलिंग के दौरान कॉलेज में प्रवेश पाने वाले सभी विद्यार्थियों को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अतिरिक्त सीटों के रूप में जम्मू–कश्मीर के अन्य चिकित्सा संस्थानों में समायोजित किया जाएगा।

एनएमसी का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संस्थान ने 5 दिसंबर, 2024 और 19 दिसंबर, 2024 को जारी एनएमसी के सार्वजनिक नोटिसों के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों की क्षमता वाले नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए आवेदन किया था। आवेदन पर चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड ने 8 सितंबर, 2025 को उसे एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति संबंधी पत्र प्रदान किया था।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

8 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

10 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

10 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

10 घंटे ago