भारत

‘राष्‍ट्रीय पोषण माह’ की हुई शुरुआत, 1 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाता है ‘राष्‍ट्रीय पोषण माह’।

इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आज से 7वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की जा चुकी है। देश भर में पोषण संबंधी जागरूकता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है। महीने भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण से निपटने के प्रयासों में और तेजी लाना तथा देश भर में समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

इस वर्ष राष्‍ट्रीय पोषण माह का विषय है: “सही पोषण-देश रोशन”

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi ने कहा की 30 सितंबर तक चलने वाले PoshanMaah में हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में सक्रिय होकर स्वस्थ, समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

बता दें की 7वां राष्ट्रीय पोषण माह – एनीमिया पर जागरूकता, ग्रोथ मोनिट्रिंग, सही पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, पर्यावरण संरक्षण, बेहतर शासन के लिए प्रौद्योगिकी और एक पेड़ मां के नाम विषयों पर केंद्रित है।

मिशन पोषण 2.0 देश भर में बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण की समस्या़ से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए “पोषण माह एक राष्ट्रव्यापी उत्सव बन गया है।

इसके साथ ही ये माह भारत में स्वस्थ खाने की आदतों का जश्न मनाने और प्रोत्साहित करने का समय है। यह याद दिलाता है कि सभी के लिए, विशेषकर बच्चों के लिए अच्छा पोषण आवश्यक है।

बता दें कि पोषण से संबंधित सहायता के लिए पोषण हेल्पलाइन नंबर 14408 पर कॉल कर जानकारी ले सकते है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

5 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

19 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

20 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

20 घंटे ago