बिज़नेस

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। मार्च 2021 में पंजीकृत निवेशक आधार को चार करोड़ का आंकड़ा छूने में 25 साल से अधिक का समय लगा था। इसके बाद एक करोड़ की वृद्धि त्वरित गति से हुई, जिसमें औसतन करीब छह से सात महीने लगे हैं।

एनएसई ने कहा कि आखिरी एक करोड़ मात्र पांच महीने में जोड़े गए। इस अवधि के दौरान, प्रतिदिन नए विशिष्‍ट निवेशक पंजीकरण औसतन 50 हजार से 78 हजार के बीच हुए हैं। डिजिटलीकरण में तेजी से वृद्धि, बढ़ती निवेशक जागरूकता, वित्तीय समावेशन और निरंतर बाजार प्रदर्शन के कारण पिछले पांच वर्षों में निवेशक आधार में 3 गुना से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।

10 करोड़ पंजीकृत निवेशकों की औसत आयु लगभग 32 वर्ष है, जिनमें से 40 प्रतिशत की आयु 30 वर्ष से कम है। आज लगभग पाँच में से एक निवेशक महिला है। जनसांख्यिकी के अनुसार उत्तर भारत 42 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पंजीकरण में सबसे आगे है, उसके बाद पश्चिम भारत 25 प्रतिशत, दक्षिण भारत 18 प्रतिशत और पूर्वी भारत 14 प्रतिशत के साथ है।

Editor

Recent Posts

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

5 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

6 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

6 घंटे ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

6 घंटे ago