भारत

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने किया 03 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द करने का एलान

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने चिकित्‍सकीय शिक्षा में दाखिले के लिए 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में एजेंसी ने कहा है कि यह फैसला विद्यार्थियों के हित तथा राष्‍ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर टिके विश्‍वास को ध्‍यान में रखते हुए लिया गया है। एन.टी.ए. ने बताया है कि सरकार ने पेपर लीक के आरोपों की पूरी जांच के लिए मामला केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है।

एजेंसी ने कहा है कि वह सीबीआई के साथ पूरा सहयोग करेगी तथा जांच के लिए जरूरी सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्‍ध कराएगी। एन.टी.ए. ने कहा है कि यह निर्णय केन्‍द्रीय एजेंसियों के साथ समन्‍वय में एन.टी.ए. द्वारा जांच निष्‍कर्षों का मूल्‍यांकन करने के बाद लिया गया है।

एन.टी.ए. ने कहा है कि परीक्षा के लिए नई तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी। पंजीकरण विवरण, उम्‍मीदवार की जानकारी और मई 2026 के लिए चयनित परीक्षा केन्‍द्र अपरिवर्तित रहेंगे तथा पुन: परीक्षा में उपयोग किये जाएंगे। एजेंसी ने कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए फिर पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्‍त परीक्षा शुल्‍क भी नहीं लिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

5 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

6 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

6 घंटे ago