भारत

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को 8 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोला जाएगा

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को 08 अक्टूबर, 2025 से पर्यटकों के लिए फिर से खोला जाएगा। दिल्ली चिड़ियाघर ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए पुनः खुलने के बाद सामान्य सुरक्षा एवं निवारक उपायों का पालन किया जाएगा।

दिनांक 28.08.2025 को जल पक्षीशाला में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का सकारात्मक मामला सामने आने के बाद, एनजेडपी को 30.08.2025 से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी सभी निर्धारित जैव सुरक्षा एवं निगरानी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा जारी ‘एवियन इन्फ्लूएंजा की तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई (संशोधित 2021)’ के अध्याय छह के अंतर्गत दिशा-निर्देशों का बंद अवधि के दौरान सख्ती से पालन किया गया। प्रत्येक 15 दिन के बाद चार बार नमूना एकत्रित किया गया और एनआईएचएसएडी, भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार अंतिम सकारात्मक मामले के सभी नमूने नकारात्मक पाए गए।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान अपने बहुमूल्य वन्य जीवों के स्वास्थ्य एवं कल्याण तथा पर्यटकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने “बूस्ट इलेक्ट्रिक जंप टेक-ऑफ (BE-JTO)” शीर्षक परियोजना के लिए गुरुग्राम स्थित केसी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने…

36 सेकंड ago

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

7 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

7 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

21 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

1 दिन ago