राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS), केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है, ने आज (6 जुलाई, 2024) 35,819 उम्मीदवारों के लिए विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) आयोजित की।
यह परीक्षा 21 राज्यों के 50 शहरों में फैले 71 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की सुरक्षा को और अधिक सख्त बनाने के लिए, एनबीईएमएस ने परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए 250 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं को नियुक्त किया। इसको और मजबूती देने के लिए 45 संकाय सदस्यों वाले एक उड़न दस्ते को भी शामिल किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS), स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य संस्थानों ने भी सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक वरिष्ठ व्यक्ति को तैनात किया था। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और एनबीईएमएस विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा का परिणाम नियत समय पर घोषित करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा…
भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर, ब्रिटेन ने भारत की कार्बन…
वन क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 7वीं बैठक 8 सितंबर…
भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक 8 सितंबर 2026 को…
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और जापान वायु आत्मरक्षा बल (जेएएसडीएफ) 9 सितंबर 2026 से 22…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज मणिपुर के मोइरांग में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया…