Defence News

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने पूरे देश में 8.30 लाख से अधिक कैडेटों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने पूरे देश में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 मनाया। इस अवसर पर देशभर में 5,000 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 8.30 लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, स्थायी प्रशिक्षकों तथा एनसीसी कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान युवाओं में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के संगठन के संकल्प को फिर से दोहराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र देश के कई प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित हुए। इनमें अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट, हैदराबाद का गोलकुंडा किला, बिहार में बोधगया, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का तट, वाराणसी का नमो घाट, कोलकाता में मिलेनियम पार्क, चंडीगढ़ की सुखना झील, चेन्नई का मरीना बीच और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर शामिल थे।

एनसीसी अनुशासित, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण कर राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से एनसीसी युवाओं में शारीरिक फिटनेस, आत्म-अनुशासन एवं सामूहिक कल्याण के मूल्यों को प्रोत्साहित करती है।

Editor

Recent Posts

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

38 मिनट ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

44 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

51 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

54 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

56 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

59 मिनट ago