झारखंड में एनडीए की सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन- आजसू ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि वरिष्ठ नेता लंबोदर महतो को गोमिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यह निर्णय रांची में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया।
एनडीए के सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के अनुसार आजसू 10 सीटों पर, जनता दल (यू) 2 और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। शेष 68 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार उतारेगी। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…