केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आज कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने पिछले एक वर्ष में 900 से ज्यादा बचाव कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया और तीन हजार से अधिक लोगों को बचाया है। नई दिल्ली में शहीद स्मृति समारोह के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने ये बात कही।
एनडीआरएफ ने तुर्की में भूकंप रहित कार्यों से लेकर, केरल के वायनाड में भूस्खलन, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा में आई बाढ़ और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा सिक्किम में बादल फटने जैसी आपदाओं में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस वर्ष एन डी आर एफ ने नौ सौ से अधिक बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जिनमें तीन हजार से अधिक लोगों की जान बचाई गई।
गोविंद मोहन ने कहा कि एनडीआरएफ नागरिकों के भरोसे और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…