पापुआ न्यू गिनी में एक विनाशकारी भूस्खलन में लगभग 670 लोगों की मृत्यु हो गई। इस आपदा से एंगा प्रांत के काओकलम के दूरदराज का गांव प्रभावित हुआ है। यह गांव राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है। यह भूस्खलन शु्क्रवार को स्थानीय समय के अनुसार तडके तीन बजे हुआ।
पापुआ न्यू गिनी में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन -आईओएम के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि देश के एंगा प्रांत में आए भूस्खलन का विनाशकारी प्रभाव कल्पना से कहीं अधिक था। इस भूस्खलन में 150 से अधिक घरों के दब जाने की आशंका है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी में हाल ही में हुई भूस्खलन की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस कठिन समय में अपने दोस्तों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…