भारत

NEET UG 2024 देशभर में पूरी तरह से पारदर्शी और शुचितापूर्ण रही है: राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा है कि राष्‍ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2024 की प्रक्रिया देशभर में पूरी तरह से पारदर्शी और शुचितापूर्ण रही है और इस परीक्षा का कोई पर्चा लीक नहीं हुआ है। यह परीक्षा पांच मई को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम इस महीने की चार तारीख को घोषित किए गए थे।

परीक्षा में परीक्षार्थियों के ज्‍यादा अंक और ज्‍यादा टॉपर से संबंधित मुद्दों पर एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि यह मुद्दा नीट परीक्षा के चार हजार सात सौ पचास केंद्रों में से उन छह केंद्रों और एक हजार छह सौ परीक्षार्थियों से संबंधित है जिनका समय गलत प्रश्‍नपत्र वितरित करने के कारण नष्‍ट हो गया था। उन्‍होंने कहा कि एक उच्‍चस्‍तरीय समिति का गठन किया है जो इन परीक्षार्थियों को दिए गए ग्रेस अंकों की समीक्षा करेगी।

सुबोध सिंह ने कहा कि यह समिति संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में गठित की गई है और यह एक सप्‍ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। उन्‍होंने कहा कि इसके बाद एन टी ए आगे का फैसला करेगी। उन्‍होंने कहा कि प्रभावित परीक्षार्थियों के परिणाम से प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

2 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

3 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

3 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

4 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

4 घंटे ago