Defence News

नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल भारत यात्रा पर पहुंचे

नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल ने आज से भारत की आधिकारिक यात्रा आरंभ की जो नेपाल और भारत के रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 14 दिसंबर, 2024 तक होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाना और रक्षा सहयोग में नए क्षेत्रों की पहचान करना है। भारतीय सेना ने नेपाल के सेनाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

नेपाल के सेना प्रमुख कल 11 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके उपरांत सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ उनकी वार्ता होगी। जनरल अशोक राज सिगडेल को महानिदेशक सामरिक योजना भारत के सुरक्षा परिप्रेक्ष्य और सेना डिजाइन ब्यूरो के अपर महानिदेशक भारतीय रक्षा उद्योग के बारे में अवगत कराएंगे। इसके बाद जनरल सिगडेल विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भारतीय सेना के प्रमुख- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मिलेंगे।

12 दिसंबर 2024 को जनरल सिगडेल राष्ट्रपति भवन में अलंकरण समारोह में भाग लेंगे जिसमें भारतीय सेना और नेपाली सेना के बीच विशिष्ट परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान करेंगी। नेपाल के सेनाध्यक्ष राष्ट्रपति भवन में हाई टी के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलेंगे। वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। नेपाल के सेना प्रमुख द्वारा नई दिल्ली के नेपाली दूतावास में पारस्परिक दोपहर के भोजन का आयोजन किया जा रहा है। बाद में दिन में जनरल सिगडेल नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में पौधारोपण करेंगे और शाम को पुणे के लिए प्रस्थान करेंगे।

13 दिसंबर 2024 को जनरल सिगडेल रक्षा उद्योग का दौरा करेंगे और पुणे में स्टेटिक उपकरण प्रदर्शन देखेंगे। वे भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद वे भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून जाएंगे, जहां शाम को समीक्षा अधिकारी रात्रिभोज में भाग लेंगे।

14 दिसंबर 2024 को जनरल सिगडेल, नेपाली सेना, जेंटलमैन कैडेट्स परेड की समीक्षा करेंगे और सलामी लेंगे। वे विजिटर बुक पर हस्ताक्षर करेंगे, कलर पार्टी और केन ऑर्डरली को पुरस्कार देंगे और समीक्षा अधिकारी प्लेट और तलवार प्रदान करेंगे। वे पाइपिंग और शपथ ग्रहण में भी भाग लेंगे तथा कमीशन प्राप्त करने वाले नए अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इनमें नेपाली सेना के दो जेंटलमैन कैडेट शामिल हैं जिन्हें कमीशन मिल रहा है।

इसके बाद जनरल सिगडेल अयोध्या रवाना होंगे जहां वे श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को वे नई दिल्ली लौटेंगे और भारतीय सेना के प्रमुख- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान द्वारा दिये गये रात्रि भोज में शामिल होंगे। नेपाली सेना अध्यक्ष 15 दिसंबर 2024 को स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

जनरल अशोक राज सिगडेल की यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग सुदृढ़ करना और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है।

Editor

Recent Posts

भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा में स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल का ‘गर्डर लेइंग’ समारोह आयोजित किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के चौथे, पांचवें और छठे एयर कुशन व्हीकल (एसीवी) का ‘गर्डर…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य भवन-2 में पश्चिम एशिया पर अनौपचारिक मंत्री समूह (आईजीओएम) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य भवन-2 में पश्चिम एशिया पर अनौपचारिक…

5 घंटे ago

कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) की 49वीं बैठक आयोजित हुई

संयुक्त परामर्श तंत्र (जेसीएम) की राष्ट्रीय परिषद की 49वीं बैठक आज दोपहर 3:00 बजे, सेवा…

5 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोहरीघाट-मऊ-औड़िहार यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दोहरीघाट-औड़िहार यात्री ट्रेन को वर्चुअल…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा किए गए रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय वायु सेना…

7 घंटे ago