अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल ने भारत सहित आठ देशों के लिए राजदूत नामित किये

नेपाल ने 11 देशों के राजदूतों को वापस बुलाने के दो सप्ताह बाद भारत समेत आठ राष्ट्रों के लिए राजदूत नामित किये हैं। कैबिनेट सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्य सचिव और ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत लोकदर्शन रेगमी को भारत के लिए नेपाली राजदूत नामित किया है। रेगमी इससे पहले गृह सचिव, वित्त सचिव और भूमि सुधार एवं प्रबंधन मंत्रालय में सचिव के पद पर रह चुके हैं। यह निर्णय नेपाल की कैबिनेट ने शुक्रवार को लिया। इससे पहले, नेपाल सरकार ने छह जून को 11 देशों के राजदूतों को वापस बुलाया था, जिनमें भारत और अमेरिका में सेवारत और नेपाली कांग्रेस के कोटे के तहत नियुक्त राजदूत भी शामिल थे।

इससे तीन महीने पहले प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने नेपाली कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था। यह घटनाक्रम सीपीएन-यूएमएल के समर्थन से गठबंधन बनाए जाने के तीन महीने बाद हुआ था। सरकार ने पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग सचिव चंद्र घिमिरे को अमेरिका में नेपाल का नया राजदूत नामित किया है। वे वर्तमान राजदूत श्रीधर खत्री का स्थान लेंगे, जबकि बिजन पंत को ब्रिटेन में नेपाल का नया राजदूत नामित किया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

54 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

2 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

2 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

5 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

5 घंटे ago