नेपाल ने 11 देशों के राजदूतों को वापस बुलाने के दो सप्ताह बाद भारत समेत आठ राष्ट्रों के लिए राजदूत नामित किये हैं। कैबिनेट सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्य सचिव और ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत लोकदर्शन रेगमी को भारत के लिए नेपाली राजदूत नामित किया है। रेगमी इससे पहले गृह सचिव, वित्त सचिव और भूमि सुधार एवं प्रबंधन मंत्रालय में सचिव के पद पर रह चुके हैं। यह निर्णय नेपाल की कैबिनेट ने शुक्रवार को लिया। इससे पहले, नेपाल सरकार ने छह जून को 11 देशों के राजदूतों को वापस बुलाया था, जिनमें भारत और अमेरिका में सेवारत और नेपाली कांग्रेस के कोटे के तहत नियुक्त राजदूत भी शामिल थे।
इससे तीन महीने पहले प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने नेपाली कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था। यह घटनाक्रम सीपीएन-यूएमएल के समर्थन से गठबंधन बनाए जाने के तीन महीने बाद हुआ था। सरकार ने पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग सचिव चंद्र घिमिरे को अमेरिका में नेपाल का नया राजदूत नामित किया है। वे वर्तमान राजदूत श्रीधर खत्री का स्थान लेंगे, जबकि बिजन पंत को ब्रिटेन में नेपाल का नया राजदूत नामित किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…
ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…