अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहाल 12 जुलाई को प्रतिनिधिसभा में विश्‍वास मत हासिल करेंगे

नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहाल 12 जुलाई को प्रतिनिधिसभा में विश्‍वास मत हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री ने संसदीय सचिवालय को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्‍होंने विश्‍वास मत कराने की व्‍यवस्‍था का आग्रह किया है। दहाल सरकार में सबसे बडी पार्टी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनाफाइड मार्क्‍सवादी लेनिनवादी -सीपीएन-यूएमएल ने बुधवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया।

इस पार्टी ने नेपाली कांग्रेस के साथ नया गठबंधन बनाकर सरकार गठन का समझौता किया है। कल अशोक कुमार राय के नेतृत्‍व वाली जनता समाजवादी पार्टी ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया। इस पार्टी के तीन नेता दहाल सरकार में मंत्री थे।

सत्‍तारूढ गठबंधन में बार बार परिवर्तन होने के कारण पुष्‍प कमल दहाल 25 दिसम्‍बर 2022 को प्रधानमंत्री नियुक्‍त किये जाने के बाद पांचवीं बार विश्‍वास मत हासिल करेंगे। 275 सदस्‍यों की प्रतिन‍िधिसभा में विश्‍वास मत जीतने के लिए 108 सदस्‍यों के समर्थन की जरूरत है लेकिन उनके समर्थन में इस समय केवल 73 सांसद ही हैं।

प्रतिनिधिसभा में सबसे बडी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने सीपीएन-यूएमएल के अध्‍यक्ष के पी शर्मा ओली को अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन देने का फैसला किया है। दोनों दलों के बीच बनी सहमति के अनुसार के पी शर्मा ओली डेढ वर्ष तक सरकार का नेतृत्‍व करेंगे। नेपाली कांग्रेस के अध्‍यक्ष शेर बहादुर देउबा शेष कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करेंगे।

दोनों दलों ने पुष्‍प कमल दहाल से शीघ्र ही त्‍यागपत्र देने का अनुरोध किया है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

6 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

10 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

13 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

20 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

23 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

27 मिनट ago