नेपाल के राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के प्रमुख को नेपाल सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया

नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने 1950 से जारी दशकों पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए यहां राष्ट्रपति भवन (शीतल भवन) में बृहस्पतिवार को आयोजित विशेष समारोह में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नेपाल सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

पांच-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जनरल द्विवेदी अपने नेपाली समकक्ष जनरल अशोक सिगडेल के आमंत्रण पर पांच-दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने जनरल द्विवेदी को एक तलवार, प्रतीक चिह्न और सम्मान आदेश का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति विशेष समारोह में उपस्थित थे। नेपाल सेना के सूत्रों ने बताया कि 1950 से भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच जारी संबंधों के तहत एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को जनरल की मानद उपाधि देने की परंपरा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में जनरल द्विवेदी ने यहां नेपाली सेना के मुख्यालय में जनरल सिगडेल से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा की। भारतीय दूतावास के सूत्रों ने कहा कि दोनों ने नेपाल और भारत के बीच सैन्य द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

भारतीय दूतावास ने कहा कि दोनों सेनाओं के बीच चिरस्थायी मित्रता का संकेत देते हुए जनरल द्विवेदी ने काठमांडू में नेपाल सेना मुख्यालय के परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। इससे पहले सुबह जनरल द्विवेदी ने काठमांडू के टुंडीखेल में सेना मंडप में बीर स्मारक (शहीद स्मारक) पर पुष्पचक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

सेना मुख्यालय में उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। अपनी यात्रा के दौरान द्विवेदी काठमांडू के बाहरी इलाके शिवपुरी में ‘आर्मी स्टाफ कॉलेज’ का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उनकी योजना विमान के जरिये पर्वतीय क्षेत्र का भ्रमण करने की भी है।

जनरल द्विवेदी के साथ उनकी पत्नी और भारतीय सेना की ‘आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन’ की अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी भी हैं। सुनीता द्विवेदी ने ‘नेपाली आर्मी वाइव्स एसोसिएशन’ की अध्यक्ष श्रीमती नीता छेत्री सिगडेल से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

3 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

3 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

3 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

3 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

9 घंटे ago