नेपाल, बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली का निर्यात करेगा। इसके लिए भारत, नेपाल और बांग्लादेश के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। काठमांडू में कल हुए समझौते से नेपाल पहली बार बांग्लादेश को बिजली बेचेगा। इससे पहले नेपाल केवल भारत को बिजली बेचता था। नेपाल की बिजली भारतीय क्षेत्र में पारेषण बुनियादी ढांचे के माध्यम से बांग्लादेश पहुंचेगी। इस लिए समझौते में भारत भी शामिल है। इस समझौते से नेपाल विद्युत प्राधिकरण को लगभग 330 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…