प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली नेपाल की नयी सरकार ने भारत, चीन और अमेरिका सहित 13 देशों के लिए अपने राजदूत नियुक्त किए। मंत्रिमंडल सूत्रों ने बताया कि पिछली पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ सरकार ने छह जून को शंकर शर्मा सहित अपने 11 राजदूतों को वापस बुला लिया था। उन्होंने बताया कि शंकर शर्मा को फिर से भारत में नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया है।
पूर्व मुख्य सचिव और ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत लोक दर्शन रेग्मी को नयी दिल्ली के लिए नामित किया गया था, लेकिन सरकार बदलने के कारण उनकी नियुक्ति की पुष्टि नहीं हो सकी। प्रचंड को अपदस्थ कर ओली ने 15 जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। शर्मा को नेपाली कांग्रेस की सिफारिश पर नियुक्त किया गया था। अब ओली सरकार ने शर्मा को भारत में नेपाल का राजदूत फिर से नियुक्त करने का फैसला किया है। रेगमी को अमेरिका में नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया है। इसी तरह, सरकार ने कृष्ण प्रसाद ओली को चीन में नेपाल का राजदूत नामित करने का फैसला किया है।
नेपाली व्यवस्था के तहत राजदूत के पद पर नामित व्यक्तियों की नियुक्ति पर संसद की मुहर लगने के बाद राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति को अंतिम मंजूरी दी जाती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आर्थिक सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के…
पूंजी की पर्याप्तता, कारोबार में वृद्धि, ऋण खातों के एनपीए में बदलने की कम दर,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी…