न्यूजीलैंड ने महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप खिताब जीत लिया है। फाइनल में कल रात दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने पहली बार यह खिताब जीता है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 158 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज और प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।





