अंतर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री लक्सन ने भारत में आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री मोदी को उनके दोबारा चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।

यह देखते हुए कि भारत-न्यूजीलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं, दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों पक्षों के बीच हाल ही में हुए उच्च-स्तरीय संपर्कों से सृजित उत्साह को रेखांकित करते हुए, उन्होंने व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, अंतरिक्ष सहित अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों के हितों पर गौर करने के लिए प्रधानमंत्री लक्सन को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री लक्सन ने उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

दोनों नेताओं ने एक दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

15 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

15 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago