भारत

लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण के मतदान समाप्त हुए, 58 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर

लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण के मतदान समाप्त हुए। शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।

पश्चिम बंगाल में लगभग 78 प्रतिशत, झारखंड में 61 प्रतिशत से अधिक, ओडिसा में लगभग 60 प्रतिशत तथा हरियाणा में लगभग 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्‍ली में लगभग 54 प्रतिशत, बिहार और उत्‍तर प्रदेश में 52 प्रतिशत से अधिक और जम्‍मू कश्‍मीर में 51 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। ओडिसा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगभग 60 प्रतिशत मतदान की खबर है।

आज छह राज्‍यों और दो केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए। बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, दिल्‍ली की सभी सात, झारखंड की चार, ओडिसा की छह, उत्‍तरप्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू कश्‍मीर की एक सीट पर मतदान हुआ है। ओडिसा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 42 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए हैं। आज ही हरियाणा की करनाल और उत्‍तर प्रदेश की गैंसडी सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

इस चरण में कुल आठ सौ नवासी उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें भाजपा के वरिष्‍ठ नेता धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल, संबित पात्रा, बांसुरी स्‍वराज तथा मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता दीपेन्‍द्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, राज बब्‍बर तथा कन्‍हैया कुमार सहित कई नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्‍द्र यादव और पी डी पी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी चुनाव मैदान में हैं।

राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने मतदान किया। केंद्रीय मंत्री डॉ एस. जयशंकर और हरदीप पुरी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने अपने-अपने केंद्रों पर वोट डाले। इसके अलावा गृह सचिव अजय भल्ला, मार्क्सवादी कम्युनिस्‍ट पार्टी की नेता बृंदा करात, भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भी मतदान किया।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

8 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

8 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

8 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

8 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

22 घंटे ago