मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) का आयोजन करने वाली सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की नोडल एजेंसी राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) की ओर से आगामी 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) में सभी इच्छुक एनिमेटरों को अपनी रचनात्मकता को मुक्त करने और विशेष एनीमेशन क्रैश कोर्स और वीएफएक्स पाइपलाइन कार्यशाला में महत्वपूर्ण विशेषज्ञता हासिल करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
यह अनूठा अवसर 16 जून से 20 जून तक पांच दिवसीय गहन कार्यक्रम प्रदान करता है, जिसका नेतृत्व बैटमैन और वंडर वुमन जैसी प्रतिष्ठित परियोजनाओं पर काम कर चुके वार्नर ब्रदर्स के एक अनुभवी एनीमेशन फिल्म निर्माता करेंगे। प्रतिभागी व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग संबंधी अंतर्दृष्टि प्राप्त करते हुए, मूवी, सीरीज़ और गेमिंग एनीमेशन की मनोरम दुनिया का अन्वेषण करेंगे।
भारत में फिल्मों, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), गेमिंग एनीमेशन और मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए मनमोहक सामग्री की बढ़ती मांग के कारण एनीमेशन क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। यह प्रतिभाशाली और उत्साही एनिमेटरों के लिए रोमांचक अवसरों में रूपांतरित होती है। भारत में एनीमेशन उद्योग फल-फूल रहा है। 25% की वृद्धि दर और 2023 तक 46 बिलियन रूपये के अनुमानित मूल्य (फिक्की-ईवाई रिपोर्ट 2023) के साथ, यह रोमांचक क्षेत्र उत्साही युवाओं के लिए अवसरों का खजाना प्रदान करता है।
चाहे आप कहानी सुनाने के जुनून और रचनात्मक प्रवृत्ति से युक्त उभरते हुए एनिमेटर हों या पूरी तरह नौसिखिए, यह कार्यशाला सभी के लिए खुली है और एक संतोषप्रद करियर के लिए आपकी मददगार हो सकती है। इसके लिए एनिमेशन में किसी तरह का कोई पूर्व अनुभव आवश्यक नहीं है। केवल अपने उत्साह और बुनियादी कंप्यूटर कौशल के साथ आएं।
सीटें केवल 20 प्रतिभागियों तक सीमित हैं, इसलिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आज ही पंजीकरण कराएं। वर्कशॉप शुल्क मात्र 10,000/- रुपये है और इसमें ब्लेंडर जैसे सॉफ़्टवेयर तक पहुंच शामिल है। यह कार्यशाला एनएफडीसी, 24 डॉ. गोपालराव देशमुख मार्ग, मुंबई 400026 में आयोजित की जाएगी।
इस कार्यशाला का चयन क्यों करें?
अतिरिक्त लाभ:
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…