भारत

NHAI ने तमिलनाडु में NH-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड पर गंगईकोंडा चोलापुरम बाईपास के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में गंगईकोंडा चोलापुरम तक 7 किलोमीटर लंबे दो लेन वाले पक्के शोल्डर वाले ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) जारी किया है। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा 11 मार्च 2026 को रखी गई थी।

इस ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण में 3.47 किलोमीटर लंबी सर्विस/स्लिप रोड, 2 छोटे पुल, 2 वीयूपी, 3 एलवीयूपी और 8 बॉक्स कल्वर्ट्स का विकास शामिल है। यह परियोजना यातायात की भीड़ को कम करने में सहायक होगी और गंगईकोंडा चोलापुरम स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, 1000 वर्ष पुराने बृहदीश्वर मंदिर के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ पहुंचाएगी।

मौजूदा एनएच-81 राजमार्ग गंगईकोंडा चोलपुरम स्थित मंदिर के बहुत करीब से गुजरता है, जिससे मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। बाईपास के निर्माण से यातायात की एक बड़ी संख्‍या, विशेष रूप से भारी वाहनों को बाईपास के माध्यम से मोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे मंदिर तक तीर्थयात्रियों की यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। बाईपास से वायु प्रदूषण और मंदिर के पत्थरों पर अंकित शिलालेखों को होने वाली क्षति को कम करने में भी मदद मिलेगी, साथ ही भारी वाहनों के आवागमन से मंदिर को होने वाले संभावित नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

इस परियोजना से श्रीरंगम स्थित प्रसिद्ध अरंगनाथ स्वामी मंदिर और चिदंबरम स्थित नटराज मंदिर तक पहुंचने में लगने वाला समय कम हो जाएगा। बाईपास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और इस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों को सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

4 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

4 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

4 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

4 घंटे ago