भारत

NHAI ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 5,150 किलोमीटर के लक्ष्य के मुकाबले 5,614 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में अथक प्रयास करते हुए, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, वर्ष के लिए निर्धारित 5,150 किलोमीटर के लक्ष्य के मुकाबले 5,614 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में एनएचएआई द्वारा पूंजीगत व्यय 2,40,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य व्यय के मुकाबले 2,50,000 करोड़ रुपये (अनंतिम) से अधिक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएचएआई द्वारा किसी वित्तीय वर्ष में अब तक के इस सबसे अधिक पूंजीगत व्यय में सरकारी बजटीय सहायता और एनएचएआई के अपने संसाधन दोनों शामिल है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 2,07,000 करोड़ रुपये की तुलना में कुल पूंजीगत व्यय में लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं और वित्त वर्ष 2022-23 में 1,73,000 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वित्त वर्ष 2024-2025 के दौरान, एनएचएआई ने मुद्रीकरण के लिए तीन तरीकों का लाभ उठाया, जिसमें टोल ऑपरेट ट्रांसफर (टीओटी), इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इन्वआईटी) और टोल सिक्योरिटाइजेशन शामिल थे। वित्तीय वर्ष के दौरान, एनएचएआई ने कुल 28,724 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण किया। इसमें एनएचएआई की अब तक की सबसे अधिक एकल दौर की इन्वआईटी प्राप्ति 17,738 करोड़ रुपये शामिल है।

एनएचएआई देश भर में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जो न केवल सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है बल्कि राष्ट्र निर्माण और भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

3 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

3 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

3 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

3 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

3 घंटे ago