भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजस्थान में दिल्ली-जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर जयपुर बाईपास जंक्शन के पास अंडरपास और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए अनुबंध पत्र (एलओए) जारी किया है। यह परियोजना इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड के तहत 130.65 करोड़ रुपये की लागत से मेसर्स मारुति इंफ्राक्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है।
जयपुर शहर में मौजूदा 200 फीट का जंक्शन एक महत्वपूर्ण और व्यस्त चौराहा है, जो दिल्ली, अजमेर और जयपुर के प्रमुख शहरी इलाके, जैसे मानसरोवर, श्याम नगर और वैशाली नगर के बीच आवागमन को सुगम बनाता है। जंक्शन के आसपास के घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों और भारी यातायात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय यातायात के कारण काफी जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
इस परियोजना में दो अंडरपास का निर्माण शामिल है, एक दिल्ली से मानसरोवर की ओर जाने वाले यातायात के लिए और दूसरा मानसरोवर से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात के लिए। इसके अलावा, जयपुर से अजमेर और अजमेर से दिल्ली के बीच सुगम यातायात के लिए दो फ्लाईओवर भी बनाए जा रहे हैं। इससे स्थानीय और बाहरी यातायात को अलग करके सुचारू और सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगी, जिससे जंक्शन पर प्रतीक्षा समय में काफी कमी आएगी।
वर्तमान में, इस जंक्शन पर कई दिशाओं से आने वाले वाहनों को ट्रैफिक सिग्नल पार करने पड़ते हैं, जिससे देरी होती है, ईंधन की खपत बढ़ती है और यात्रा दक्षता कम होती है। जंक्शन पर व्यापक बुनियादी ढांचे को बेहतर करने से इन चुनौतियों का समाधान करने में मदद मिलेगी।
परियोजना पूरी होने पर, इससे समग्र यातायात दक्षता में सुधार होगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और यात्रा समय तथा ईंधन में काफी बचत होगी। यह परियोजना शहरी आवागमन को मजबूत करने और व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर भीड़भाड़ कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राजस्थान में एनएच-48 कॉरिडोर के साथ बेहतर कनेक्टिविटी में योगदान मिलेगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…