भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण ने ‘मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स’ को एक महीने के लिए एनएचएआई के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। साथ ही, एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को एनएच-248बीबी पर स्थित बिजवासन शुल्क प्लाज़ा पर एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के कारण की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, एनएचएआई ने एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, जिसमें एजेंसी और उसके मालिकों/निदेशकों को एक साल के लिए एनएचएआई के भविष्य के टेंडरों में भाग लेने से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव दिया गया है। एजेंसी को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह 14 नवंबर 2026 को शुल्क प्लाज़ा का कार्यभार नई एजेंसी को सौंप दे।
अनुबंध समझौते के अनुसार, यूज़र शुल्क संग्रहण एजेंसी यह सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार है कि शुल्क प्लाज़ा पर तैनात उसके कर्मचारी उचित आचरण, अनुशासन और व्यवहार बनाए रखें। यह घटना दर्शाती है कि एजेंसी अनुशासन बनाए रखने, उचित निगरानी करने और अनुबंध की शर्तों का पालन कराने में पूरी तरह विफल रही है।
एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। साथ ही, टोल प्लाज़ा पर किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता के प्रति एनएचएआई की कतई बर्दाश्त बर्दाश्त न करने की नीति है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत नोएडा सेक्टर-51…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस बेतवा की सामान्य मरम्मत एवं पुनर्संचालन के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने नई…