भारत

NHAI ने NH-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित दौलतपुरा टोल प्लाजा पर राजस्थान की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया

देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजस्थान में एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित दौलतपुरा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) आधारित टोलिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है। एमएलएफएफ प्रणाली न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ बाधा रहित टोलिंग की सुविधा प्रदान करती है, जिससे वाहन बिना रुके टोल चौकियों से गुजर सकते हैं और यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित होता है। दौलतपुर में इस प्रणाली के शुभारंभ के बाद एनएचएआई अब शाहजहांपुर और मनोहरपुर के टोल प्लाजा को भी एमएलएफएफ प्रणाली में परिवर्तित करने की योजना बना रहा है, जिससे व्यस्त दिल्ली-जयपुर खंड पर यात्रा और अधिक सुगम तथा अवरोध-मुक्त हो जाएगा।

यह प्रणाली स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) प्रौद्यागिकी को फास्टैग आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली के साथ एकीकृत करती है, जिससे न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ स्वचालित रूप से उपयोगकर्ता शुल्क का संग्रह किया जा सके। यह पहल भारत सरकार के नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर जीवन और व्यापार में सुगमता बढ़ाने के विजन के अनुरूप है।

इससे पहले, एनएचएआई ने गुजरात में एनएच-48 के सूरत-भरूच खंड पर स्थित चोरायासी टोल प्लाजा और दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) पर स्थित मुंडका बक्करवाला टोल प्लाजा पर एमएफएलएफ आधारित टोलिंग प्रणाली का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया था। एमएफएलएफ प्रणाली का कार्यान्वयन डिजिटल राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है। शून्य प्रतीक्षा समय और निर्बाध वाहन आवागमन को सक्षम बनाकर एमएफएलएफ ने यात्रियों को समय बचाने, ईंधन दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ टोल स्थानों पर वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने में मदद की है।

एमएलएफएफ प्रणाली का निर्बाध लाभ लेने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को अपने फास्टैग खाते में पर्याप्त शेष राशि बनाए रखना आवश्यक है। यदि फास्टैग में अपर्याप्त शेष राशि हो, फास्टैग अमान्य हो या कार्य नहीं कर रहा हो, तो उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान न होने स्थिति में संबंधित वाहन मालिक को इलेक्ट्रॉनिक नोटिस (ई-नोटिस) जारी किया जाता है। ऐसे उपयोगकर्ताओं को ई-नोटिस जारी होने के 72 घंटों के भीतर सामान्य उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि 72 घंटे के बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है तो, संबंधित वाहन श्रेणी के लिए सामान्य शुल्क का दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूला जाएगा।

ई-नोटिस निर्धारित पोर्टल https://nhfeenotice.parivahan.gov.in/#/ के माध्यम देखे और भुगतान किए जा सकते है। उपयोगकर्ता ई-नोटिस जारी होने के 72 घंटों के भीतर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। ई-नोटिस का भुगतान न करने की स्थिति में फास्टैग को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है तथा वाहन (वीएएचएएन) प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध अन्य वाहन संबंधी सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ई-नोटिस प्रणाली का प्रवर्तन संबंधित अधिकारियों द्वारा पहले ही लागू किया जा चुका है।

मल्टी-लेन फ्री फ्लो प्रणाली का कार्यान्वयन से टोल संग्रह व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और लागत-प्रभावी बनाएगा। साथ ही, भौतिक टोल प्लाजा स्थापित करने से जुड़ी परिचालन लागत में कमी आएगी तथा देश भर में टोल संचालन की समग्र दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

10 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

11 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

11 घंटे ago