भारत

NHAI ने टोल प्लाजा पर सैन्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाली टोल संग्रह एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-709ए के मेरठ-करनाल खंड पर 17 अगस्त 2025 को भूनी टोल प्लाजा पर सैन्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टोल कर्मचारियों से जुड़ी एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की है। इस टोल प्लाजा पर एक सैन्यकर्मी और टोल कर्मचारियों के बीच हुई बहस मारपीट में बदल गई थी।

एनएचएआई ने स्थिति को संभालने और कर्मचारियों के अनुशासन को सुनिश्चित करने में एजेंसी की विफलता के कारण टोल संग्रह एजेंसी, मेसर्स धर्म सिंह पर अनुबंध समझौते के गंभीर उल्लंघन के मद्देनजर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अतिरिक्त, एनएचएआई ने टोल संग्रह फर्म को टोल प्लाजा बोलियों में भविष्य में भाग लेने से रोकने और उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनएचएआई शुल्क प्लाज़ा कर्मचारियों के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

3 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

3 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

3 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

3 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

3 घंटे ago