भारत

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजना-विशिष्ट जानकारी वाले क्यूआर कोड साइन बोर्ड स्थापित करेगा

राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ाने और ‘आवागमन में सुगमता’ प्रदान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों पर प्रासंगिक परियोजना विशिष्ट-जानकारी और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर प्रदान करने के लिए ‘त्वरित प्रतिक्रिया कोड’ वाले परियोजना सूचना साइन बोर्ड स्थापित करेगा।

ये ऊर्ध्वाधर क्यू आर कोड साइन बोर्ड परियोजना-विशिष्ट जानकारी देंगे, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या, राजमार्ग श्रृंखलन, परियोजना की लंबाई, निर्माण/रखरखाव अवधि, राजमार्ग गश्ती दल, टोल प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, रेजिडेंट अभियंता, आपातकालीन हेल्पलाइन 1033, एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय के विवरण के साथ-साथ नजदिकी सुविधाओं जैसे अस्पताल, पेट्रोल पंप, शौचालय, पुलिस स्टेशन, रेस्टोरेंट, टोल प्लाजा तक की दूरी, ट्रक ले-बाय, पंचर मरम्मत की दुकान और वाहन सेवा केन्द्र/ई-चार्जिंग स्टेशन आदि की जानकारी शामिल होगी।

आसानी से दिखाई देने हेतु सुनिश्चित करने के लिए ‘त्वरित प्रतिक्रिया कोड’ युक्त साइन बोर्ड राजमार्ग के किनारे स्थित सुविधाओं, विश्राम स्थलों, टोल प्लाजा, ट्रक ले-बाय, राजमार्ग प्रारंभ/समापन बिंदुओं तथा साइन बोर्डो के पास लगाए जाएंगे, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को सुविधा हो सके।​

परियोजना-विशिष्ट जानकारी और पारदर्शिता उपलब्ध कराने के साथ-साथ त्वरित प्रतिक्रिया कोड साइन बोर्ड न केवल आपातकालीन और स्थानीय जानकारी तक बेहतर पहुंच के माध्यम से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, बल्कि देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रति उपयोगकर्ता अनुभव और जागरूकता में भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

5 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

5 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

5 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

17 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

18 घंटे ago