सरकारी स्वामित्व वाली एनएचपीसी और ऊर्जा समाधान प्रदाता ईएनजीआईई ने शुक्रवार को 200 मेगावाट की दो सौर परियोजनाओं के लिए गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।
एनएचपीसी ने एक बयान में कहा कि उसने खावड़ा में गुजरात राज्य विद्युत निगम के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क में 200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के लिए जीयूवीएनएल के साथ एक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना की अनुमानित वित्तीय लागत 846.66 करोड़ रुपये होंगी। परियोजना के 15 महीने में पूरा होने का अनुमान है। बयान में कहा गया कि ईएनजीआईई के लिए यह गुजरात में चौथी सौर परियोजना होगी। उसने 200 मेगावाट सौर पीवी परियोजना के लिए पीपीए पर हस्ताक्षर किए हैं।
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…