भारत

NHRC ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूली छात्रों के खतरनाक तरीके से बेतवा नदी पार करने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के काकरौआ गांव के स्कूली बच्चों द्वारा जान जोखिम में डालकर बेतवा नदी के स्टॉप डैम के खंभों को फांद कर स्कूल जाने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। वे यह खतरनाक रास्ता इसलिए अपनाते हैं क्योंकि इससे सड़क मार्ग से 13 किलोमीटर की दूरी घटकर मात्र 1.5 किलोमीटर रह जाती है। खबरों के अनुसार, गांव के नौ विद्यार्थी प्रतिदिन इसी तरह नदी पार करते हैं, जिनमें पांच छात्राएं शामिल हैं।

आयोग ने कहा है कि यदि यह जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। आयोग ने यह भी कहा है कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 21ए 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को राज्य द्वारा निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने की गारंटी देता है। बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 भी 6 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है। इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय ने अविनाश मेहरोत्रा ​​बनाम भारत संघ (2009) मामले में यह माना है कि शिक्षा के अधिकार में सुरक्षित विद्यालय और सुरक्षित बुनियादी ढांचे का अधिकार भी अनिवार्य रूप से शामिल है।

इस आधार पर आयोग ने यह माना है कि बच्चों के विद्यालय पहुंचने के लिए सुरक्षित परिवहन साधन का अभाव उनके गरिमापूर्ण शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। इसलिए आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

4 अगस्त 2026 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांध के खुले खंभों को फांद कर स्कूल जाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में काम करने के कारण वे अपने बच्चों को दूर के स्कूल में नहीं छोड़ सकते। उनके पास दो ही विकल्प हैं- या तो बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दें या बच्चे इसी तरह स्कूल जाते रहें।

एक छात्रा अपनी कम लंबाई के कारण खंभों को पार न कर पाने की वजह से स्कूल नहीं जा पाई और फाइलन परीक्षा में फेल हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने उस जगह का दौरा किया और जिला कलेक्टर को इस मामले की जानकारी दी। हालांकि, नदी पार करने के लिए सुरक्षित मार्ग के निर्माण की कोई समयसीमा नहीं बताई गई है।

Editor

Recent Posts

कानपुर में गंगा बैराज के पास टेक्नाम P2006T ट्विन-इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कानपुर की गर्ग एविएशन लिमिटेड द्वारा संचालित और पंजीकरण संख्या…

18 सेकंड ago

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 शुरू किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 शुरू कर…

8 घंटे ago

नेपाल में भीषण बाढ़ से करीब 160 लोगों की मौत; 133 भारतीयों सहित 750 से अधिक लोग लापता

नेपाल में कल आई भीषण बाढ़ में करीब 160 लोगों की मौत हो गई और…

8 घंटे ago

सरकार ने प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति शुरू की

सरकार ने आगामी महीनों में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी मूल्य दबाव को कम…

10 घंटे ago

अमेरिका ने विश्व स्तर पर वीजा आवेदनों पर अस्थायी रूप से रोक लगाई

अमरीकी प्रशासन ने दुनिया भर के सभी आप्रवासी वीजा आवेदनों पर रोक लगा दी है।…

10 घंटे ago