भारत

NHRC ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर हुए कथित हमले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर दो व्‍यक्तियों द्वारा किए गए हमले की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार पीड़ितों में से एक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच और घायलों की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण शामिल करने को भी कहा गया है।

14 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक मामूली मुद्दे पर हुए विवाद के कारण पीड़ितों पर हमला हुआ।

Editor

Recent Posts

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में पारित प्रस्तावों को खारिज किया

भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…

10 घंटे ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट के पार

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…

10 घंटे ago

सीसीपीए ने विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ कार्रवाई की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…

10 घंटे ago

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है। उत्‍तर प्रदेश में भी आज…

11 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने का आह्वान किया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध…

11 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर चिंता व्यक्त की, गृह मंत्री का इस्तीफा अस्वीकार किया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर…

14 घंटे ago