राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि 29 अगस्त, 2025 को ओडिशा के नबरंगपुर जिले के पापड़हांडी इलाके में एक पत्रकार पर एक नशेड़ी ने चाकू से कई वार किए। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर उसने यह हमला किया था। पीड़ित पत्रकार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आयोग का कहना है कि यदि यह समाचार सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें जांच की स्थिति और घायल पत्रकार की स्वास्थ्य की जानकारी देने को भी कहा गया है।
30 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को लेकर पत्रकारों और क्षेत्र के निवासियों में आक्रोश है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…