भारत

NHRC ने दिल्ली में सर्दी के दौरान 56 दिनों में 474 बेघर व्यक्तियों की कथित मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। बेघर लोगों के साथ काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट (सीएचडी) के अनुसार, दिल्ली में इस सर्दी में 56 दिनों के भीतर लगभग 474 लोगों की जान चली गई है। कथित तौर पर, ये मौतें 15 दिसंबर, 2024 से 10 जनवरी, 2025 के बीच गर्म कपड़े, कंबल और पर्याप्त आश्रय जैसे आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों की अनुपलब्धता के कारण हुई हैं। एनजीओ के दावे के अनुसार, दिल्ली में लगभग 80 प्रतिशत शव अज्ञात बेघर व्यक्तियों के हैं।

आयोग ने पाया है कि अगर समाचार रिपोर्ट की सामग्री सच है, तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। इसलिए, आयोग ने मुख्य सचिव और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

16 जनवरी, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी कई आश्रय गृह मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं और जो उपलब्ध हैं, उनमें अक्सर हीटिंग और गर्म पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव होता है, जिससे लोग कड़ाके की ठंड में रहने को मजबूर हो जाते हैं। सड़कों पर रहने वाले लोगों के कुछ विशिष्ट उदाहरणों का हवाला देते हुए, मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वे श्वसन संक्रमण, त्वचा संबंधी बीमारियों और बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य सहित कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

2 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

2 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

4 घंटे ago