भारत

NHRC ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक गर्ल्स कॉलेज तथा कर्नाटक के बेंगलुरु में एक प्रसिद्ध भोजनालय के शौचालयों में छिपे हुए कैमरे पाए जाने की कथित घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय से कथित तौर पर छुपे हुए कैमरे की मदद से 300 से अधिक तस्वीरें और वीडियो लिए गए थे। यह घटना तब सामने आई जब छात्राओं के एक समूह ने कैमरा देखा और विरोध शुरू करते हुए चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि बॉयज हॉस्टल के कुछ छात्रों ने ये वीडियो खरीदे थे, जिसके संबंध में पुलिस एक छात्र से पूछताछ कर रही है। इस महीने की शुरुआत में, कथित तौर पर बेंगलुरु के एक प्रसिद्ध भोजनालय के शौचालय में एक छिपा हुआ कैमरा पाया गया था।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्टों की सामग्री, यदि सही है, तो ये मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। ये घटनाएं दर्शाती है कि संबंधित अधिकारी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, जो चिंता का विषय है।

आयोग ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी कर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की स्थिति सहित मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में अधिकारियों द्वारा उठाए गए/प्रस्तावित कदमों का भी उल्लेख होना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर जवाब अपेक्षित है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

1 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

4 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

5 मिनट ago

भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष संबंधी सहयोग मानव अंतरिक्ष उड़ान, स्टार्ट-अप एवं नए अंतरिक्ष इकोसिस्टम पर ध्यान केन्द्रित करते हुए एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत,…

8 मिनट ago

फास्टैग एनुअल पास एक करोड़ के आंकड़े तक पहुंचा

राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं के बीच ‘फास्टैग एनुअल पास' का अच्छी तरह से अंगीकरण किया…

10 मिनट ago

भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी जेडीसी बैठक अदीस अबाबा में हुई

भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग (जेडीसी) बैठक आज, 28 सितंबर 2026…

1 घंटा ago