भारत

NHRC ने हैदराबाद में एक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 27 नवंबर, 2024 को तेलंगाना के हैदराबाद के रायदुर्गम इलाके में यौन उत्‍पीड़न से जुडी एक मीडिया रिपोर्ट पर स्‍वत: संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि रायदुर्गम इलाके में एक महिला ने अपने साथ हुए यौन उत्‍पीड़न के आरोप एक व्‍यक्ति पर लगाने के बाद आत्महत्या की थी। इस पीडि़ता को बिचौलिया के माध्‍यम से उसके पति के साथ 10 लाख रुपये के सौदे के तहत सरोगेसी के लिए ओडिसा से यहां लाया गया था। उसे शहर में अपने पति से दूर एक अलग फ्लैट में अकेले रहने के लिए मजबूर किया गया था।

आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट सत्य है, तो पीड़ित महिला के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। आयोग ने तेलंगाना के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में दर्ज एफआईआर की स्थिति सहित दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग, पुलिस अधिकारियों से यह भी जानना चाहता है कि क्या राज्य में सरोगेसी के नाम पर महिलाओं के उत्पीड़न के बारे में कोई शिकायत है।

28 नवंबर, 2024 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा की 25 वर्षीय पीड़ित महिला ने एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न से बचने के लिए आत्महत्या कर ली। पीड़िता का पति चार साल के बेटे के साथ पास ही एक अलग घर में रहता था।

महिला ने 26 नवंबर , 2024 को अपने पति को फोन पर बताया था कि वह वहां नहीं रहना चाहती और अपनी जान दे देगी, क्योंकि वह व्यक्ति उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

58 मिनट ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

4 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

4 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

17 घंटे ago