भारत

NHRC ने हरियाणा के जींद में नरवाना सिविल अस्पताल के शवगृह में चूहों द्वारा शवों के कुतरे जाने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के जींद में नरवाना सिविल अस्पताल के शवगृह में चूहों द्वारा शवों के कुतरे जाने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में हुई यह पहली घटना नहीं है।

आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

12 नवंबर, 2025 की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है कि उन्होंने शवगृह के फ़्रीज़र की मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी से शिकायत की थी, लेकिन कंपनी ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, चूहों के प्रवेश को रोकने के लिए शवगृह के फ़्रीज़र में अस्थायी तौर पर एक जाल लगा दिया गया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

3 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

4 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

4 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

5 घंटे ago