राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि 1 सितंबर, 2025 को गुजरात के राजकोट जिले के गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में 17 वर्षीय लड़के को पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया था। यह घटना 6 अक्टूबर, 2025 को सोशल मीडिया पर यातना का वीडियो सामने आने के बाद सामने आई।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट अगर सच है तो लड़के के मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। आयोग ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो हफ़्ते के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर, 2025 को घटना के वीडियो में एक पुलिस अधिकारी लड़के के सिर से बाल खींचते हुए दिखाई दे रहा था, जबकि अन्य पुलिस अधिकारी हंस रहे थे। बताया जा रहा है कि 1 सितंबर, 2025 की रात को , लड़के को एक दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। नाबालिग और उसके साथियों को हिरासत में लिया गया और बाद में जुनेलाईन कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया गया। लगभग दो सप्ताह बाद उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर भारत ने मानवीय सहायता तेज करते हुए 130…
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी –आईएईए ने ईरान के मामले…
इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, अपनी पहली भारत यात्रा…
सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…