भारत

NIA ने पुणे IED मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के स्‍लीपर मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के स्लिपर मॉड्यूल के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी 2023 में महाराष्ट्र के पुणे में आईईडी के निर्माण और परीक्षण से संबंधित मामले में की गई है।

NIA ने बताया कि आरोपियों को इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत लौटते समय मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। अभिकरण ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी दो साल से फरार थे और इनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट जारी किया गया था। NIA ने आगे कहा कि बाकी गिरफ्तार आरोपियों के साथ-साथ इन दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ये आरोपी पुणे के एक घर में आईईडी का निर्माण कर रहे थे।

NIA ने यह भी जानकारी दी कि इन दोनों ने बम बनाने और प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया था और इन स्थानों पर ही अपने बनाए गए आईईडी का परीक्षण करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट भी किया। NIA ने इन दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इस मामले की जांच जारी है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 घंटा ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 घंटा ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

1 घंटा ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

13 घंटे ago