भारत

NIA ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में शामिल दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

एनआईए ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में कथित तौर पर शामिल दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या ग्यारह हो गई है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गांदरबल निवासी जमीर अहमद अहनगर और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है।

एनआईए के अनुसार, दोनों इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे और उन्होंने विस्फोट के मुख्य आरोपी को हथियार मुहैया कराए थे। 10 नवंबर, 2025 को हुए इस विस्फोट में ग्यारह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया। एनआईए इस साजिश का पूरी तरह खुलासा करने के लिए प्राथमिकी के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है।

Editor

Recent Posts

इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द की

इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से…

1 मिनट ago

चक्रवात अक्‍वान भीषण चक्रवाती तूफान में बदला, कल आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान अक्वान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर लगातार…

6 मिनट ago

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम जनता के लिए खुलेगा

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 आज से आम जनता के लिए खुल जाएगा। मेला सुबह…

17 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की।…

29 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए पांचवीं बजटपूर्व बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्‍ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…

13 घंटे ago