अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम), कुंडली का “पीएम विकास” योजना के कार्यान्वयन हेतु परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी (पीआईए) के रूप में चयन किया है। इस संबंध में संस्थान ने 22 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं की क्षमता का विकास करना है। इसके अंतर्गत उन्हें आवश्यकता-आधारित पाठ्यक्रमों में कौशल प्रशिक्षण सहायता प्रदान की जाएगी और उनके लिए रोजगार/आजीविका के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। एनआईएफटीईएम कुंडली राष्ट्रीय महत्व के उन चुनिंदा संस्थानों में से एक है जिसका इस योजना के लिए पीआईए के रूप में चयन किया गया है।
इस परियोजना के अंतर्गत, निफ्टेम-के चार राज्यों झारखंड, बिहार, पंजाब और हरियाणा में सात स्थलों पर तीन श्रेणियों-बहु कौशल तकनीशियन (खाद्य प्रसंस्करण), श्रीअन्न उत्पाद प्रसंस्करण और सहायक बेकिंग तकनीशियन के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के कुल 2110 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस हस्तक्षेप का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों की रोजगार क्षमता को बढ़ाना और उन्हें आर्थिक मुख्यधारा में एकीकृत करने के लिए बाजार और ऋण संपर्क प्रदान करके बेहतर आजीविका के अवसरों का सृजन करना है।
यह परियोजना एनसीवीईटी (राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद) अनुमोदित पाठ्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को एनएसक्यूएफ (राष्ट्रीय कौशल योग्यता प्रारूप) के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगी, और संगठित क्षेत्र में अवसरों सहित रोजगार के किसी न किसी रूप में पात्र कुशल लाभार्थियों की नियुक्ति की सुविधा प्रदान करेगी। सभी लाभार्थियों को एमएसडीई (कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय)/एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित संस्थानों से प्रमाणन प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनवरी 2026 में होने की संभावना है।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…