insamachar

आज की ताजा खबर

nine-day festival of worship of Goddess Durga 'Navaratri' begins with enthusiasm
भारत मुख्य समाचार

उत्साह के साथ देवी दुर्गा की पूजा का नौ-दिवसीय त्यौहार ‘नवरात्रि’ का शुभारम्भ

देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार-नवरात्रि आज धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो रहा है। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन देवी दुर्गा को शैलपुत्री के रूप में पूजा जाता है।

उत्तर प्रदेश में भी नवरात्र के पहले दिन राज्य भर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। प्रदेश में प्रमुख शक्तिपीठ जय विंध्याचल और देवीपाटन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

गुजरात में नवरात्रि का पर्व विशेष उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा के भक्त बनासकांठा में प्रतिष्ठित अंबाजी मंदिर और पावागढ़ में महाकाली मंदिर सहित राज्य के शक्तिपीठों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी!”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *