भारत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में एक बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत और 22 लोग घायल

आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में आज सुबह हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के समय बस में दो चालक और 35 यात्री थे।

यह घटना तब हुई जब बस पड़ोसी राज्य तेलंगाना की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को चिंतुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को भद्राचलम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढे चार बजे हुआ। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने मारे गए लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की और अधिकारियों से चल रहे बचाव कार्य और पीड़ितों की मदद के बारे में बातचीत की। राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने भी बस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

CCI ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण…

7 घंटे ago

CCI ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स…

7 घंटे ago

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने खरीफ बुवाई, मानसून, सूखा प्रबंधन, उर्वरक उपलब्धता सहित खाद्यान्न भंडारण पर की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। वह इंडोनेशिया…

8 घंटे ago

एपीईडीए ने झारखंड के गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों के दुबई के लिए वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण…

8 घंटे ago