जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना में कल रात हुए अचानक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बताया कि मृतकों में राज्य जांच एजेंसी का एक कर्मी, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम के तीन कर्मी, दो क्राइम सीन फ़ोटोग्राफ़र, मजिस्ट्रेट की टीम में शामिल दो राजस्व अधिकारी और टीम से जुड़ा एक दर्जी शामिल हैं।
नमूना लेने की प्रक्रिया और संचालन एफएसएल टीम द्वारा बेहद सावधानी के साथ किया जा रहा था। दुर्भाग्य से इस दौरान कल रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर अचानक एक विस्फोट हुआ। इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है इसके अलावा 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आसपास के इलाकों के तीन नागरिक घायल हुए हैं।
इधर, नई दिल्ली में गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर डिवीजन मामलों के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने आज बताया कि इस घटना में थाने और आसपास की कुछ इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।
नौगाम पुलिस स्टेशन ने हाल ही में एक पोस्टर से लिए गए लीड के आधार पर एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। नौगाम पुलिस स्टेशन की इस एफआईआर जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था। बरामद किए गए विस्फोटकों को लाकर पुलिस स्टेशन नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था। बरामद रासायनिक विस्फोटक के नमूने को फॉरेंसिक और रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा था उसी के दौरान कल रात अचानक एक्सीडेंटल विस्फोट हुआ।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के कारण की कोई अटकले अनावश्यक है। सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…