अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में इस साल पोलियो का नौवां मामला सामने आया

पाकिस्तान में शनिवार को इस साल पोलियो का नौवां मामला सामने आया, जिससे इस गंभीर बीमारी को खत्म करने के देश के प्रयासों को झटका लगा है। जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार पोलियो का यह मामला बलूचिस्तान प्रांत के झोब जिले में सामने आया। खबर के अनुसार प्रांत के झोब इलाके के हसनजई का डेढ़ साल का बच्चा पोलियो की चपेट में आया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रधानमंत्री के संयोजक डॉ. मलिक मुख्तार अहमद ने कहा कि इस साल देश में नौ बच्चे पोलियो वायरस से प्रभावित हुए हैं। पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में काम करने वाली आयशा रज़ा फारूक ने लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलने की सलाह दी और कहा कि पोलियो को रोकने के लिए दवा की अधिक खुराक की जरूरत है।

पोलियो उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र के संयोजक मुहम्मद अनवर उल हक ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने इस साल पोलियो-रोधी छह अभियान चलाए हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

11 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago