भारत

नितिन गडकरी ने सतत राष्ट्रीय राजमार्ग विकास के लिए नवीन नीतिगत हस्तक्षेप पर परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता की

भारत के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और शहरी गतिशीलता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी ने बुधवार को नई दिल्ली में एक परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा जी, हर्ष मल्होत्रा ​​जी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और नगर आयुक्त शामिल हुए।

कार्यशाला में विश्वस्तरीय, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन अवसंरचना के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया, जिसमें तेज़ी से बढ़ते शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यशाला में गणमान्य व्यक्तियों ने कई नवीन नीतिगत हस्तक्षेपों पर चर्चा की, जिनमें शहरी केंद्रों से यातायात को हटाने के लिए रिंग रोड और बाईपास का निर्माण शामिल है, जिससे शहरी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़भाड़ कम हो सके।

मुख्य चर्चाओं में स्थायी वित्तपोषण सुनिश्चित करने के लिए मूल्य-प्राप्ति वित्तपोषण मॉडल अपनाने और निर्बाध एकीकरण के लिए बुनियादी ढांचे के विकास को शहर के मास्टर प्लान के साथ रेखांकित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। इन उपायों से न केवल गतिशीलता में वृद्धि होगी बल्कि रिंग रोड और बाईपास के प्रभाव क्षेत्रों में नियोजित और विनियमित विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन पहलों के साथ एमओआरटीएच आर्थिक विकास को बढ़ावा देने कनेक्टिविटी में सुधार करने और समावेशी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शहरी विकास की नींव रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

11 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

13 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

13 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

13 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

13 घंटे ago