अंतर्राष्ट्रीय

नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली

नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने कल बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका के बंगभवन में उन्हें शपथ दिलाई। मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश के उद्यमी, बैंकर और अर्थशास्त्री हैं। उन्हें ग्रामीण बैंक की स्थापना, माइक्रोक्रेडिट और माइक्रोफाइनेंस की अवधारणाओं को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बांग्लादेश में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति जल्द बहाल होगी।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार तक आंध्र प्रदेश और यनम तट की ओर बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…

4 घंटे ago

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श…

4 घंटे ago

DGHS ने एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों और डिस्पोजेबल सर्जिकल वस्तुओं को दोबारा इस्‍तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक-डी.जी.एच.एस. ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों…

4 घंटे ago

भारत ने जॉर्डन में करक के गिरिजाघर पर हमले की निंदा की

भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस…

4 घंटे ago

पीवी सिंधु ने पेरिस में जापान की हिना अकेची को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची

पीवी सिंधु ने कल पेरिस में जापान की हिना अकेची को रोमांचक मुकाबले में हराकर…

4 घंटे ago