भारत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन आज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन भरे जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और सांसद के. लक्ष्मण द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दोपहर के समय दाखिल किए जा सकते हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच आज शाम चार बजे से पांच बजे के बीच की जाएगी। इसके बाद नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम छह बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद आवश्‍यकता पड़ने पर कल मतदान होगा और नए भाजपा अध्‍यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्‍ट्रीय और राज्‍य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने निर्वाचन मंडल द्वारा किया जाता है।

वर्तमान में यह पद केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के पास है। प्रकाश नड्डा नड्डा को जून 2019 में भाजपा का राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया था और बाद में जनवरी 2020 में उन्‍हें निर्विरोध पार्टी अध्‍यक्ष चुना गया। जिससे उन्‍होंने तत्‍कालीन पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह का स्‍थान लिया।

Editor

Recent Posts

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

2 मिनट ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

6 मिनट ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

3 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

3 घंटे ago